फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Counterfeit steroids being ordered online; 50 gyms under the scanner.

Ghaziabad News: ऑनलाइन मंगवाया जा रहा नकली स्टेयराइड, 50 व्यायामशाला रडार पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit steroids being ordered online; 50 gyms under the scanner.

विज्ञापन



गाजियाबाद। विदेशी ब्रांड के नाम पर नकली सप्लीमेंट के साथ स्टेरॉयड बेचने वाले गिरोह को सामान देने वालों की ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट एप से जानकारी ली जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान तैयार करने के लिए सामग्री आरोपी ऑनलाइन ही मंगवा रहे थे। औषधि विभाग और पुलिस की मदद से मुख्य सप्लायर की तलाश कर रहा है। जिले की 50 व्यायामशालाएं भी रड़ार पर है।
निरीक्षक रुद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि नकली सप्लीमेंट और बॉडी बिल्डिंग में प्रयोग होने वाली एलोपैथिक दवाओं के बारे में जानकारी करने पर उनमें कोई बैच नहीं मिला है। साथ ही बरामद सामान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे यह पता चल सके कि वह कहां तैयार हुआ है। ऐसे में अब जिस ऑनलाइन सिस्टम से लाखों का सामान गाजियाबाद पहुंचाया जा रहा है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन




पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने शालीमार गार्डन के फ्लैट से दिल्ली की पुरानी सीमापुरी में रहने वाले दिलीप पांडेय और वीरभान उर्फ रवि के साथ गाजियाबाद के विजयनगर के रहने वाले रोहित बक्शी उर्फ लट्टू, हनी कुलश्रेष्ठ व आर्यन को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 50 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया गया था। मामले में तीन भागे हुए आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। वहीं, यहां से लिए गए 21 सैंपल को भी लखनऊ भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवाओं को जल्द बॉडी बनाने का सपना दिखाने के बाद उन्हें स्टेरॉयड दे रहे थे। यह कार्य कुछ व्यायामशालाओं/ जिम के माध्यम से हो रहा था। जहां जिम आरोपी की विजयनगर में न्यूट्रिशन वर्ल्ड और अड्डा के नाम से चल रही दुकानों से सामान मंगवाते थे। इस प्रकार 50 जिम से आरोपियों के संपर्क की बात सामने आई है। रुद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के संपर्क वाली सभी जिम की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ-साथ पुलिस भी इस मामले में पंजाब और दिल्ली कनेक्शन को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed