{"_id":"6461399a49312aaaf50d22a4","slug":"councilors-husband-took-out-a-victory-procession-sitting-on-a-horse-case-registered-ghaziabad-news-c-30-1-107162-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सभासद पति ने घोड़े पर बैठ कर निकाला विजय जुलूस, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सभासद पति ने घोड़े पर बैठ कर निकाला विजय जुलूस, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। सभासद पति ने घोड़े पर बैठ कर निकाला विजय जुलूस उड़े नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। नगर में मतगणना के बाद आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ी। यहां एक नवनिर्वाचित सभासद के पति ने चुनाव जीतने के बाद शनिवार शाम समर्थकों के द्वारा विजयी जुलूस निकाला। इससे जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सैकड़ों समर्थकों के बीच सभासद पति घोड़े पर बैठा है और समर्थक नोटों की गड्डियां उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को ट्वीट कर कारवाई की मांग की तो पुलिस हरकत में आई।
वायरल हुए पहले 30 सेकंड के वीडियो में नगर पालिका परिषद वार्ड 23 से निर्दलीय सभासद जायदा बानो के पति रहीसुद्दीन घोड़े पर बैठे हैं, उनके साथ काफी संख्या में समर्थक चल रहे हैं। इसके अलावा 19 सेकेंड के दूसरे वीडियो में उनके दो समर्थक किसी वाहन पर खड़े होकर नोटों की गड्डियां हवा में उड़ा रहे हैं। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की ओर से सभासद जायदा बेगम के पति रहीसूद्दीन व 50 अज्ञात के खिलाफ चुनाव आचार संहिता तथा एक अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।