फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Councillors angry over property tax said there will be agitation

Ghaziabad News: संपत्तिकर पर भड़के पार्षद बोले-किया जाएगा आंदोलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Councillors angry over property tax said there will be agitation
गाजियाबाद। बोर्ड बैठक में भी बढ़े संपत्तिकर के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। महापौर ने दो माह तक बिल जारी नहीं करने के आदेश बैठक के दौरान दिए थे। उसके बाद भी लोगों को संपत्तिकर का बिल जारी होने से पार्षदों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पार्षद गौरव सोलंकी ने कहा कि बढ़े हुए संपत्तिकर के प्रस्ताव को सदन की बैठक में एक सिरे से नकार दिया गया। महापौर ने भी निगम के अधिकारियों को बढ़े हुए संपत्तिकर का बिल जारी करने से मना किया था। उसके बाद भी नगर निगम के कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। अगर निगम की ओर से मनमानी को बंद नहीं किया गया तो सभी पार्षद मिलकर इसको आंदोलन की राह पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

पार्षद नीरज गोयल ने कहा कि बढ़े हुए संपत्तिकर को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बढ़े हुए संपत्तिकर को जबतक कम नहीं किया जाता है। तब तक बिल जमा होने नहीं दिया जाएगा और अगर 18 जुलाई तक सदन की कार्यवृत्त नहीं मिली तो पार्षद नगर निगम परिसर में ही धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सदन के फैसले के बाद भी बढ़ा हुआ बिल भेजा जाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम के अधिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन्होंने सदन के फैसले के बाद लोगों को बिल जारी किया है। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed