{"_id":"662c3ff210b5d4333a078e27","slug":"couldnt-find-wheelchair-took-father-in-his-lap-to-booth-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-108368-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नहीं मिली व्हीलचेयर, पिता को गोद में उठाकर ले गए बूथ पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नहीं मिली व्हीलचेयर, पिता को गोद में उठाकर ले गए बूथ पर
विज्ञापन
साहिबाबाद। सामान्य मतदान केंद्र हो या आदर्श प्रशासनिक अधिकारियों के दावे के बावजूद बुजुर्गों की मदद के लिए वालंटियर्स नहीं दिखे। कई जगह तो व्हील चेयर तक नहीं थे। बुजुर्ग अपने परिजनों के सहयोग से बूथ तक पहुंचे।
अर्थला के कैलाशवती इंटर कालेज में न तो कोई वालंटियर्स था और न ही कोई व्हीलचेयर। मतदान केंद्र पर अपने दो बेटों के कंधे के सहारे पहुंचे लाल ठाकुर को जब बूथ तक पहुंचने में दिक्कत हुई तो उनके बेटे ने उन्हें गोद में उठाकर बूथ तक लेकर पहुंचे। वहीं आदर्श बूथ खेतान पब्लिक स्कूल पर भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां बुजुर्ग दंपति या तो एक दूसरे के सहारे वाॅकर के जरिये बूथ तक पहुंच रहे थे या फिर उनके बच्चे उन्हें सहारा देकर बूथ तक पहुंचा रहे थे। लोगों ने नाराजगी जताई कि जिला प्रशासन दावे तो तमाम सुविधाओं की करता है जबकि मौके पर कोई व्यवस्था नहीं मिलती।
आदर्श बूथ के बाहर मतदाता पर्ची न पहुंचने पर कर्मचारियों से उलझे रिटायर्ड कर्मचारी
आदर्श बूथ खेतान पब्लिक स्कूल के बाहर राजेंद्र नगर में एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी मतदाता पर्ची न पहुंचने से मतदानकर्मी पर जमकर नाराजगी जाहिर की। बुजुर्ग ने कहा कि वह सेक्टर मजिस्ट्रेट तक रह चुके हैं लेकिन अब हालात बिल्कुल विपरीत हैं। मतदानकर्मी ईमानदार जिम्मेदारी नहीं निभाते। बुजुर्ग ने कहा कि उनके पते पर ऐसे लोगों की मतदाता पर्ची तो पहुंच जाती है जो उनके घर अब नहीं रहते, वहीं स्वयं उनकी मतदाता पर्ची नहीं पहुंचती। कुछ देर तक बुजुर्ग और महिला मतदान कर्मचारी के बीच आपसी झड़प हुई, जिसे बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।