फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cost of wedding ceremonies to decrease; construction of 'Utsav Bhavan' begins in Khanjarpur.

Ghaziabad News: कम होगा शादी-समारोहों का खर्च, खंजरपुर में उत्सव भवन का निर्माण शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cost of wedding ceremonies to decrease; construction of 'Utsav Bhavan' begins in Khanjarpur.
गाजियाबाद। सीमित बजट वाले परिवारों को शादी-विवाह व अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए महंगे बैंक्वेट हॉल का विकल्प जल्द ही शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। जिला पंचायत और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) कम लागत वाले आधुनिक उत्सव भवन तैयार कर रहे हैं। खंजरपुर गांव में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि गनौली और खुर्रमपुर में जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। शहर में वैशाली और कविनगर में भी उत्सव भवन बनाए जाएंगे। डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि खंजरपुर में वर्ष के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गनौली और खुर्रमपुर में भी जमीन उपलब्ध हो गई है। करीब तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले प्रत्येक ग्रामीण उत्सव भवन पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, जीडीए ने वैशाली और कविनगर में उत्सव भवन के लिए जमीन चिह्नित कर सर्वे पूरा कर लिया है। जीडीए सचिव विवेक मिश्र के अनुसार वैशाली उत्सव भवन के निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद कविनगर परियोजना पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

देहात में पांच से 10 हजार रुपये तक हो सकेगी बुकिंग
वर्तमान में बड़े बैंक्वेट हॉल में शादी या अन्य कार्यक्रम कराने पर लोगों को एक से 10 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीण उत्सव भवनों की बुकिंग शुल्क संबंधी अंतिम गाइडलाइन अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन शुल्क पांच से 10 हजार रुपये के बीच रहने की संभावना है। इससे सीमित बजट वाले परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, शहरी उत्सव भवनों के लिए शुल्क अलग से तय किया जाएगा और यह ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन थिएटर और मल्टीपर्पज डिजाइन की सुविधा
उत्सव भवनों में ओपन थिएटर भी बनाया जाएगा, ताकि शादी-विवाह के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकें। भवनों का डिजाइन ऐसा होगा कि जरूरत पड़ने पर एक ही परिसर में एक साथ कई छोटे कार्यक्रम भी कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed