{"_id":"594964134f1c1bfe2d8b46de","slug":"corporations-will-prevent-waterfalls-in-underpass-by-creating-two-drains","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाले बनाकर अंडरपास में जलभराव को रोकेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाले बनाकर अंडरपास में जलभराव को रोकेगा निगम
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो नाले बनाकर अंडरपास
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला अंडरपास में जलभराव को रोकने के लिए नगर निगम दो बड़े नाले बनाएगा। इसके लिए निगम के निर्माण विभाग ने एस्टिमेट तैयार कर लिया है। दोनों नालों के निर्माण पर करीब 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अवस्थापना निधि की आगामी बैठक में इनके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, गोशाला अंडरपास में बारिश के पानी के साथ-साथ दोनों ओर बसी कालोनियों का पानी भी भर जाता है। बरसात के दिनों में इन कालोनियों के छोटे नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। अब नगर निगम इन कालोनियों के पानी को अंडरपास में जाने से रोकने के लिए दोनों ओर बड़े नालों का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की शिकायत पर महापौर अशु वर्मा और निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस चौहान ने यहां निरीक्षण किया था। महापौर का कहना है कि निरीक्षण के बाद नालों का एस्टिमेट तैयार करा लिया गया है। उनका कहना है कि गोशाला अंडरपास से जस्सपीपुरा तक आरसीसी का बड़ा नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस ओर की सभी कालोनियों का पानी इस नाले से होते हुए जस्सीपुरा के बड़े नाले तक पहुंच जाएगा। दूसरी ओर गोशाला पुलिस चौकी के सामने से मिलिट्री ग्राउंड तक भी आरसीसी का बड़ा नाला बनाया जाएगा। इससे भी आसपास की सभी नालियों का पानी प्रताप विहार के बड़े नाले तक पहुंच जाएगा।
इन कालोनियों का पानी फिर अंडरपास में जमा नहीं होगा। महापौर का कहना है कि मंडलायुक्त से स्वीकृति मिलने के बाद नाला निर्माण शुरू कराया जाएगा।