{"_id":"6080198d8ebc3e245c61031e","slug":"coronavirus-faridabad-cremation-in-parking-of-crematorium-ground-locals-oppose-ghaziabad-platforms-full-cremation-on-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा मंजरः फरीदाबाद में श्मशान की पार्किंग तो गाजियाबाद में जमीन पर ही जलाए जा रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा मंजरः फरीदाबाद में श्मशान की पार्किंग तो गाजियाबाद में जमीन पर ही जलाए जा रहे शव
Wed, 21 Apr 2021 08:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:03 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों के चलते श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में भी जगह खत्म होती जा रही है। ऐसी ही स्थिति फरीदाबाद और गाजियाबाद के श्मशान घाटों में भी देखी गई।
विज्ञापन
श्मशान घाट में जगह न होने पर पार्किंग और जमीन पर जलाए जा रहे शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के इस दौर में जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन व दवाइयों की कमी हो रही है, वहीं संक्रमण से हो रही मौतों के चलते श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों में भी जगह खत्म होती जा रही है। ऐसी ही स्थिति फरीदाबाद और गाजियाबाद के श्मशान घाटों में भी देखी गई।
विज्ञापन
एक ओर जहां फरीदाबाद के श्मशान घाट में जगह न होने पर कोरोना से मृत लोगों के शव का श्मशान की पार्किंग में ही अंतिम संस्कार किया गया तो गाजियाबाद के हिंडन घाट पर सभी प्लेटफॉर्म भरे होने के चलते जमीन पर शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में जब कोविड संक्रमित शवों को श्मशान के पार्किंग में जलाया जाने लगा तो आसपास से लोग इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे। मामला काफी गर्म हो गया। तब पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए लोगों को समझाया हालात को समझिए तब जाकर कहीं लोग माने और वहां से हटे।
विज्ञापन