फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corona infected cancer patient died

Ghaziabad News: कोरोना संक्रमित कैंसर मरीज की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Corona infected cancer patient died
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित एक कैंसर मरीज की मौत हुई है। 34 वर्षीय युवक मुज्जफरनगर का रहने वाला था, जिसका इलाज गाजियाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 117 नए संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर सक्रिय मरीजों की संख्या 436 हो गई है। 13 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 77 मरीजों का होम आइसोलेशन खत्म हुआ है और आठ मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई है। वह कैंसर के एडवांस स्टेज पर था। उनकी मौत जब हुई है तब वह कोरोना संक्रमित थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से खतरा उन्हीं मरीजों को सबसे अधिक है जो पहले से क्रोनिक या गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर उपलब्ध नहीं है टीका
संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जिलाधिकारी ने कोरोना से बचाव के लिए टेस्ट, इलाज और टीकाकरण पर जोर देने की बात भी कही है लेकिन सरकारी स्तर पर अभी तक टीका उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिले में महज एक निजी अस्पताल में टीका उपलब्ध है उसके अलावा कहीं टीका उपलब्ध नहीं है। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना लोग पूछताछ के लिए पहुंच रहे है और टीका ना होने की वजह से निराश होकर लौट रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि जिले में सरकारी स्तर पर कोविड वैक्सीन नही है और शासन से भी वैक्सीन को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed