फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corona case found in Ghaziabad after seven months

कोरोना रिटर्न: दिल्ली में तीन और गाजियाबाद में भाजपा पार्षद पाए गए कोरोना संक्रमित; नए वैरिएंट होने की आशंका

Wed, 20 Dec 2023 06:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Dec 2023 06:39 PM IST
सार

जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह दी गई है। मरीज शास्त्रीनगर निवासी हैं।

विज्ञापन
Corona case found in Ghaziabad after seven months
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन महीने बाद गाजियाबाद में कोरोना का पहला केस मिला है। यहां भाजपा पार्षद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी निजी चिकित्सक ने निजी लैब में जांच कराई, जिसमें कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पार्षद और उनके परिवार से सभी सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह दी गई है। नाक कान गला रोग विशेषज्ञ बीपी त्यागी ने इसे कोरोना के नए वैरिएंट होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिल्ली में मंगलवार को तीन कोरोना के नए केस मिले हैं। सभी मरीजों का उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब राजधानी में 20 लाख 14 हजार 448 मामले संक्रमण के दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन

विशेषज्ञों ने लोगों से फिर से चेहरे पर मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। हालांकि आने वाले दिनों में 25 दिसंबर क्रिसमस और एक जनवरी को लोग नए साल के जश्न में डूबने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे स्थित बिगड़ भी सकती है।

पूरी दुनिया के अंदर बढ़ रहा ओमिक्रोन वायरस का एक वैरिएंट
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'ओमिक्रोन वायरस का एक वैरिएंट पूरी दुनिया के अंदर बढ़ रहा है और भारत में केरल, कर्नाटक में इसका मामला सामने आया है। कुछ राज्यों की पॉजिटिविटी रेशियो करीब 20% है...इस वैरिएंट से ज्यादा चिंता की बात नहीं है, मगर ये कोविड है इसलिए हमें सावधानी बरतनी है। हमने 2 हफ्ते पहले इस पर बैठक किया था और सामुदायिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सहित अन्य को कहा था कि हमारे यहां जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाई जाई। अगर दिल्ली में ये वैरिएंट देखा जाए तो सभी अलर्ट रहें। कोविड न फैले इसलिए सरकार इस पर हर तरीके से काम कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed