फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Conversion of Hindu youth on gaming app Former member of Jama Masjid Committee arrested in Ghaziabad

गेमिंग एप पर हिंदुओं का धर्मांतरण: जामा मस्जिद का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, आयतें पढ़ने पर जीतने का देता था झांसा

Sun, 04 Jun 2023 06:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 06:24 PM IST
सार

अमेरिकी गेमिंग एप फोर्ट नाइट पर जो हिंदू किशोर गेम खेलते हैं। गिरोह उन्हें जाल में फंसाकर तीन प्रक्रिया में इस्लाम के लिए आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Conversion of Hindu youth on gaming app Former member of Jama Masjid Committee arrested in Ghaziabad
जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व सदस्य अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग एप पर युवाओं का धर्म परिवर्तन कराने के मामला का कविनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने संजयनगर सेक्टर-23 की जामा मस्जिद की कमेटी के पूर्व सदस्य अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी को गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान संजयनगर सेक्टर-23 में ही रहता है। मूलरूप से बलिया का रहने वाला है। धर्म परिवर्तन का यह गिरोह मुंबई से संचालित हो रहा है। इसका मुख्य आरोपी बद्दो उर्फ खान शहनवाज मकसूद है जो मुंबई का रहने वाला है।

विज्ञापन

डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि जांच में अभी तक चार किशोरों को इस्लाम के प्रति आकर्षित कराने की बात सामने आई है। इनमें से दो गाजियाबाद के किशोर हैं और एक चंडीगढ़ व एक फरीदाबाद का है। पूछताछ में सामने आया कि गाजियाबाद के एक किशोर से मस्जिद कमेटी के अब्दुल रहमान ने एक शपथ पत्र पर स्वेच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार कराने की बात लिखवाकर जबरन हस्ताक्षर भी कराए थे। डीसीपी ने बताया कि गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। नन्नी बद्दो को पकड़ने के लिए टीम मुंबई गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आईबी और एटीएस भी जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ट नाइट गेमिंग एप पर हिंदू किशोर को फंसा रहे
अमेरिकी गेमिंग एप फोर्ट नाइट पर जो हिंदू किशोर गेम खेलते हैं। गिरोह उन्हें जाल में फंसाकर तीन प्रक्रिया में इस्लाम के लिए आकर्षित कर रहे हैं। पहले चरण में एप पर गेम जीतने के लिए कुरान की आयत पढ़ने के उकसाते हैं, जो किशोर आयत पढ़ने के बाद गेम में जीत जाता है, उसे इस्लाम के प्रति विश्वास करने के लिए प्रेरित करते हैं। तीसरे चरण में डिस्कॉर्ड चेटिंग एप किशोरों का ग्रुप बनाकर उसमें इस्लाम से जुड़ी जाकिर नाइक की वीडियो देकर नमाज पढ़वाते हैं।

विज्ञापन

गिरोह ने हिंदू युवाओं के नाम से बना रखी हैं आईडी 
गिरोह के सदस्यों ने गेमिंग व चेटिंग एप पर हिंदुओं के नाम से आईडी बना रखी हैं। जिससे किशोर उन पर शक न करें और आसानी से बातचीत कर लें। गिरोह के तार विदेश से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed