फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Conversion gang is influenced by Pastor Bajinder Singh Ministry

Ghaziabad News: पादरी बजिंद्र सिंह मिनिस्ट्री से प्रभावित है धर्मांतरण गिरोह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Conversion gang is influenced by Pastor Bajinder Singh Ministry
सुमित शिशौदिया
विज्ञापन

साहिबाबाद। नूरनगर से धर्मांतरण के प्रयास के आरोप में पकड़े गए लोग चंडीगढ़ के पादरी बजिंद्र सिंह मिनिस्ट्री से प्रभावित हैं। उनसे पूछताछ में पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया है कि वे बजिंद्र के कई कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं।
दिनेश ने पूछताछ में बताया कि वह बजिंद्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रेन से चंडीगढ़ आता-जाता रहता है। ट्रेन में ही उसकी मुलाकात दिल्ली के उन लोगों से हुई जो धर्म परिवर्तन कराते हैं। उनसे जान पहचान बढ़ जाने पर उसने उन लोगों को अपने घर बुलाया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आया कि दिल्ली सरिता विहार में रहने वाले अशरफ अपना दूसरा नाम जैम्स बताता है। उसके साथ जॉय भी हिंदू धर्म का बताया गया है। उसके पिता अशोक और मां भी हिंदू हैं लेकिन वह ईसाई धर्म की प्रार्थना करते हैं। दोनों ने धर्म परिवर्तन किया है या नहीं, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।अर्थला में रहने वाले चंद देव राय चार साल पहले दिनेश का पड़ोसी था। तभी से दोनों की अच्छी जान-पहचान है। चंद देव राय ने ही बजिंद्र के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल से दिनेश ने भी वहां जाना शुरू कर दिया था। तभी बस-ट्रेन में उसकी मुलाकात जॉय, अशरफ और अन्य लोगों से हुई थी। पुलिस का कहना है कि जॉय 15 साल से चंडीगढ़ जाता है जबकि अशरफ का करीब दस साल से सम्पर्क है। पुलिस टीमों ने इनके बैंक अकाउंट की डिटेल और फोन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है फोन से अन्य लोगों के सम्पर्क और नंबर जबकि बैंक खातों से फंडिंग का पता चलेगा। पूछताछ में किसी ने भी इस धर्म प्रचार के लिए फंडिंग मिलने की बात नहीं कही है।



महिला की तबीयत हुई खराब

धर्म परिवर्तन के मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पी. कुमार साहिबाबाद कोतवाली पहुंचे। उन्होंने 15 आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। इस बीच पुलिस व जांच अधिकारियों ने जांच के लिए तथ्य भी जुटाए जिस समय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरोपियों से पूछताछ कर रहे थे। उसी दौरान महिला हेल्पलाइन बूथ में बैठी महिला की तबीयत खराब हो गई। उसे महिला आरक्षी और अन्य लोग संभालने में जुट रहे। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझकर तुरंत उसे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।


राजन की सामाजिक संस्था की जांच में जुटी एजेंसियां

बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन होने की खबर से एजेंसियां सतर्क हो गईं। कोतवाली में प्रदेश इंटेलिजेंस के साथ जनपद की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया। कई घंटे टीमों ने अलग-अलग आरोपियों से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि आरोपी राजन वर्मा दिल्ली सराय कालेखां में सामाजिक संस्था चलाता है। इसके साथ उसका ईसाई धर्म से भी जुड़ाव है। ऐसे में एजेंसियां अब उसकी संस्था की कुंडली खंंगालने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed