फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contractors of the corporation is caught cheating

पकड़ा गया निगम ठेकेदारों का फर्जीवाड़ा

Sat, 29 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Contractors of the corporation is caught cheating
नगर ‌‌निगम - फोटो : अमर उजाला
 नगर निगम ठेकेदार अब टेंडर लेने में भी फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। टेंडर के साथ ओरिजनल एफडीआर की बजाय ठेकेदार कलर्ड एफडीआर लगाकर ठेके लेने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड कोटे के 584 टेंडर खोले गए तो इनमें कई एफडीआर ऐसी ही मिली हैं। अब चीफ इंजीनियर ने इन एफडीआर के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, ठेकेदार को प्रत्येक टेंडर के साथ निर्धारित जमानत राशि की एफडीआर निगम में जमा करानी होती है। हाल ही में निगम के निर्माण विभाग ने 584 कार्यों के लिए टेंडर कॉल किए। इसमें एक-एक कांट्रेक्टर फर्म ने कई-कई काम के लिए टेंडर डाले।
विज्ञापन


कई फर्मों ने एक ही एफडीआर की कलर्ड फोटो कॉपी कई टेंडर के साथ लगा दी। अफसरों की आंखों में धूल झोंककर ठेका लेने की उनकी यह कोशिश पकड़ में आ गई। कर्मचारियों ने टेंडर खोले तो कई एफडीआर पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर आरके मित्तल ने बताया कि तीन एफडीआर अभी तक पकड़ में आई हैं। इनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित बैंकों से इनकी डिटेल मंगाई जाएगी। एफडीआर में फर्जीवाड़ा पाया गया तो संबंधित फर्म का टेंडर निरस्त करने के साथ-साथ उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।

निगम सूत्रों की मानें तो इसी साल दो ठेकेदारों ने बड़े टेंडरों के साथ कलर्ड एफडीआर लगा दी थी। पकड़ में आने पर दोनों के टेंडर निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed