फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contractor's machines for cutting real and fake slips seized

Ghaziabad News: असली और नकली पर्ची काटने वाले ठेकेदार की मशीनें जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Contractor's machines for cutting real and fake slips seized
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के विजयनगर साइड में वाहनों की पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली के मामले में जुर्माने के बाद रेलवे प्रशासन ने असली और नकली पर्ची काटने वाले ठेकेदार की ई-पॉस मशीनों को जब्त कर लिया है। मशीनों को जांच के लिए जोनल कार्यालय दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन

विजयनगर साइड में वाहनों की पार्किंग के लिए रेलवे ने लखविंदर नाम के ठेकेदार को ठेका दे रखा है। ठेकेदार की ओर से पार्किंग स्थल पर कर्मचारी लगाए गए हैं। सीएमआई रूप नारायण ने बताया कि ठेका करीब 50 लाख सालाना पर उठा है। पिछले दिनों नोएडा के एक वाहन स्वामी से कार पार्किंग के नाम 25 रुपये की जगह 50 रुपये की पर्ची थमा दी और दोगुने पैसे वसूल लिए। खास बात यह कि ई-पॉश मशीन से जो पर्ची काटकर वाहन स्वामी को दी उसमें वेंडर का नाम गायब था। जब इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक तक पहुंची तो जांच कराई गई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पंकज मित्तल ने ठेकेदार के कर्मचारी को तलब किया। मशीन से निकाली गईं अन्य पर्चियां दिखाने के लिए कहा। इस पर कर्मचारी ने दूसरी पर्ची दिखाई जिस पर छह घंटे तक का 25 रुपये और 24 घंटे तक का कार पार्किंग का शुल्क 100 रुपये लिखा था। जांच में असली-नकली पर्ची का खुलासा होने पर ठेकेदार पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों पर्चियों के साथ पार्किंग स्थल पर मौजूद मशीन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed