फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contract worker dismissed, doctor's report sent to government

Ghaziabad News: संविदाकर्मी को किया बर्खास्त, चिकित्सक की रिपोर्ट शासन को भेजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Contract worker dismissed, doctor's report sent to government
गाजियाबाद। मोदीनगर में 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता छात्रा की मौत मामले में शुक्रवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संविदाकर्मी को हटा दिया गया और रात में तैनात चिकित्सक की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का संयुक्त अस्पताल में रात में मेडिकल न होने और अगले दिन मेडिकल के दौरान छात्रा से बदसलूकी के आरोप लगे थे। पीड़ित छात्रा ने मेडिकल होने के बाद खुदकुशी कर ली थी। आरोप था कि मेडिकल के दौरान हुई बदसलूकी से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया था। घटना के बाद सीएमओ ने जांच बैठाई थी, जिसमें संयुक्त अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीएमओ को भेज दी गई थी। जांच रिपोर्ट भेजने के पांच दिनों के बाद शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए संविदा स्टाफ को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडे ने बताया कि रात में मेडिकल ना करने की दोषी डॉ. रिन्नी की रिपोर्ट शासन क भेज दी गई है। उनके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई थी। सीएमएस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुसार कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने की थी पहचान :
जांच रिपोर्ट में 18 जून की रात अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात महिला डॉक्टर को मेडिकल नहीं करने और 19 जून को मेडिकल के दौरान इमरजेंसी में तैनात एक स्टाफ को छात्रा से बदसलूकी का दोषी पाया गया। छात्रा के परिजनों ने बदसलूकी करने वाली स्टाफ की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed