फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contaminated water has been supplied in Arthala for 10 days; officials are paying no heed.

Ghaziabad News: अर्थला में 10 दिन से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water has been supplied in Arthala for 10 days; officials are paying no heed.
साहिबाबाद। अर्थला में पिछले दस दिनों से घरों में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। दूषित पानी का इस्तेमाल करने से लोगों को संक्रमण का डर सता रहा है। वहीं, तुलसी निकेतन कॉलोनी में पांचवें दिन भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। दोनों इलाकों में करीब 30 हजार लोग पानी की समस्या से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

अर्थला निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि पिछले दस दिनों से साफ पानी की जगह गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। पानी इतना खराब है कि पीना तो दूर लोग घरेलू काम में भी इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं। लोगों को मजबूरी में बाजार से प्रतिदिन 200 रुपये का बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। दूषित पानी की से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। जनसुनवाई पोर्टल पर भी दूषित पानी की शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। जलकल विभाग के जीएम केपी आनंद का कहना है कि दूषित पानी आपूर्ति की सूचना मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

तुलसी निकेतन में पांचवें दिन भी लोगों के घर नहीं पहुंचा पानी
तुलसी निकेतन में पांचवें दिन भी घरों में पानी नहीं पहुंचा। पानी की टंकी और घरेलू जरूरतों के लिए लोगों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पानी लेने के लिए कई लोगों को दूर तक जाना पड़ रहा है। हर रोज बाजार से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि पानी की मोटर फुंक गई थी। रविवार से लोगों को पहले वाले समय पर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed