फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Consumers breathed a sigh of relief as sugar prices dropped by up to 10 rupees

चीनी के दाम पड़े नरम: 10 रुपये तक की गिरावट से ग्राहकों ने ली राहत की सांस, जानें अब कितने रुपये चुकाने होंगे

Tue, 08 Sep 2026 11:14 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 08 Sep 2026 11:14 PM IST
सार

प्रशासन की सख्ती के बाद चीनी के दाम 10 रुपये तक गिरे हैं। कालाबाजारी से बढ़े दाम अब 55 रुपये तक आ गए हैं।

विज्ञापन
Consumers breathed a sigh of relief as sugar prices dropped by up to 10 rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों पर प्रशासन की सख्ती के बाद 10 रुपये तक नरमी आ गई है। व्यापारियों का कहना है कि अभी और दाम कम होने की उम्मीद है। जुलाई से अगस्त तक लगातार चीनी के दाम बढ़े। फुटकर 70 और थोक में 64.50 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंची चीनी के दाम सितंबर के पहले हफ्ते में 55 रुपये तक आ गए हैं।

विज्ञापन

मंगलवार के चीनी के थोक रेट 5350 से 5500 रुपये प्रति क्विंतल थे। मझोले दाने की चीनी 53.50 रुपये थोक और 55 रुपये प्रति कुंतल फुटकर रेट था। वहीं, बड़े दाने की चीनी का थोक रेट 55 रुपये और फुटकर रेट 57 रुपये प्रति किग्रा तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी के थोक विक्रेता अमर कुमार का कहना है कि एक महीने पहले चीनी के दामों में वृद्धि कालाबाजारी के कारण हुई थी। जिले में चीनी के 15 थोक कारोबारी पर सख्ती की तो पता चला कि वह स्टॉक किए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed