फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction work is going on in the stadium, youth forced to play in parks

Ghaziabad News: स्टेडियम में चल रहा निर्माण कार्य, पार्कों में खेलने को मजबूर युवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Construction work is going on in the stadium, youth forced to play in parks
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में पड़ा निर्माण कार्य के दौरान निकला मलबा। संवाद
गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में निर्माण कार्य चलने की वजह से युवा सोसायटियों के पार्कों को मैदान बनाकर खेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसकी वजह से सोसायटी में भ्रमण और व्यायाम करने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मना करने पर विद्रोह जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। यह समस्या नेहरू नगर, राजनगर, विजयनगर आदि सोसायटियों में बनी हुई है।
विज्ञापन


गत वर्ष से महामाया स्टेडियम में 16 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। इसकी वजह से स्टेडियम में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। स्टेडियम के दूर होने और निर्माण कार्य चलने की वजह से युवा अपनी सोसायटी के पार्कों में अभ्यास करने लगे हैं। सुबह और शाम चार बजे से क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि खेल पार्कों में शुरू हो जाते हैं। सुबह के समय पार्कों में व्यायाम और भ्रमण करने जाने वाले महिला, पुरुषों को कई बार गेंद लगने की वजह से गंभीर चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद युवा पार्कों में ही खेलते हैं। विजयनगर और राजनगर क्षेत्र की सोसायटियों में तो स्थिति यह हो गई है कि बुजुर्गों ने भ्रमण और व्यायाम करने के लिए अब पार्कों का इस्तेमाल करना कम या तो बंद ही कर दिया है।
विज्ञापन

व्यायाम के लिए अब लोग अपने घर में ही सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है। साथ ही आसपास खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जा चुका है। अब तक जिम्मेदारों ने इस संबंध में कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार गेंद लग चुकी है, अब घर पर ही करते हैं व्यायाम
राजनगर निवासी सुनील गर्ग ने बताया कि व्यायाम करने के लिए वह रोजाना अपनी कॉलोनी के पार्क में जाते थे लेकिन सुबह और शाम के समय अब वहां क्रिकेट खेला जाता है। दो बार गेंद उनके लग चुकी है। इनमें से एक बार तो लैदर की गेंद लगने से उनके गांठ बन गई थी। अब घर पर ही व्यायाम करते हैं।

खेल मैदान युवाओं को कराना चाहिए उपलब्ध
विजयनगर निवासी सीमा राजौरिया ने बताया कि नगर निगम में कई बार शिकायत दी गई है कि पार्कों में खेल पर प्रतिबंध लगना चाहिए। खेल विभाग को प्रत्येक सोसायटी में एक मैदान खेल का अलग से उपलब्ध कराना चाहिए।

क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि निजी खेल मैदान बने हुए हैं। उनके मानकों की जांच के लिए ही खेल विभाग की टीम जाती है। स्टेडियम में अतिशीघ्र सबकुछ व्यवस्थित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article