फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction of Ramayana theme park will start soon, site preparation has started

Ghaziabad News: रामायण थीम पार्क का निर्माण जल्द होगा शुरू, साइट की तैयारी की गई शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ramayana theme park will start soon, site preparation has started
गाजियाबाद।
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली से सटी गाजियाबाद की कोयल एंक्लेव योजना में रामायण थीम पर आधारित पार्क के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। पार्क के विकास, रखरखाव और संचालन के लिए एजेंसी के चयन के बाद बृहस्पतिवार को जीडीए के अधिकारियों ने साइट का स्थलीय निरीक्षण किया। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि यह पार्क एनसीआर में न केवल उत्कृष्ट होगा बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला होगा। पार्क में आने वाले लोगो को आधुनिक तकनीक के साथ सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराए जाएंगे।
थीम पार्क में आधुनिक तकनीक और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का समन्वय होगा। पार्क में फाइव डी मोशन चेयर थिएटर, मिरर हाउस, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, लाइट एंड साउंड शो के साथ रामायण के प्रमुख पात्रों की 15 मूर्तियां और कुल 45 कलात्मक प्रतिष्ठान स्थापित किए जाएंगे। परियोजना के पूर्ण होने पर न केवल गाजियाबाद को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा, बल्कि यह सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। प्राधिकरण द्वारा जारी आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) के तहत चयनित एजेंसी को कार्य सौंपा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्राधिकरण के द्वारा पार्क के विकास, रखरखाव और संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान चार एजेंसियों में से तीन पात्र एजेंसियों के द्वारा प्राधिकरण के सभागार कक्ष में प्रस्तुतिकरण दिया गया था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि 22 करोड 50 लाख की लागत से प्रस्तावित रामायण थीम पार्क के विकास, रखरखाव एवं संचालन के लिए एजेंसी का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत 10 वर्षों तक पार्क के संचालन और अनुरक्षण की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी को दी गई है। रामायण आधारित थीम पार्क को 22,700 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसी माह पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक पार्क का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed