फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction of Goshala with MLA fund

आवारा गोवंशों केा मिलेगा विधायकों की मदद से आसरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Construction of Goshala with MLA fund
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राज्य के विधायक और विधान परिषद सदस्य अब विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से गौशाला बनाने के लिए भी धनराशि दे सकेंगे। इसके लिए विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब तक इस निधि से गौशाला निर्माण के लिए धनराशि दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि अभी तक गौशालाओं का निर्माण नगर निगम और पशुपालन विभाग ही कराते थे। लेकिन अब शासन ने विधायकों को भी गोशालाओं का निर्माण कराने के लिए अनुमति दे दी है। इसके लिए शासन की ओर से सभी विधायकों को शासनादेश भी जारी किए गए हैं। विधायक निधि से ही गोवंश के लिए जमीन खरीदने के साथ ही गौशाला का निर्माण भी करा सकेंगे। वर्तमान में जनपद में कुल चार विधानसभाएं हैं। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में ही विधायक निधि से बजट खर्च कर सकेंगे। जबकि विधान मंडल सदस्य और विधान परिषद सदस्य कहीं से भी अपनी विधायक निधि के माध्यम से गो आश्रयस्थल निर्माण के लिए मदद कर सकते हैं। बता दे कि जनपद में कुल 26 गो आश्रय स्थल हैं। जिनमें से सात आश्रय स्थल ही स्थाई हैं बाकी 19 आश्रय स्थल अस्थाई हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि गोवंश के लिए ज्यादा से ज्यादा स्थाई आश्रय स्थल बनाए जा सके। अब शासन ने विधायक निधि से गोशाला बनने के लिए विधायक निधि से बजट खर्च करने को मंजूरी दी है। उनका कहना है कि गोवंश को पकड़ने के बाद भी जिले में लगातार लावारिस गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है पिछले करीब तीन साल में करीब तीन हजार लावारिस पशुओंं को सड़कों से पकड़ कर आश्रय स्थल में पहुंचाया है बावजूद इसके वर्तमान में एक हजार से ज्यादा लावारिस पशु सड़कों पर घूम रहेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed