{"_id":"6ab03ab0eef3cf608e012813","slug":"construction-of-a-drain-at-madhuban-bapudham-begins-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-982163-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 12 करोड़ से मधुबन बापूधाम में नाले का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 12 करोड़ से मधुबन बापूधाम में नाले का निर्माण शुरू
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बुनकर मार्ट के पास 30 मीटर रोड पर करीब ढाई किमी लंबे नाले की खोदाई के बाद सटरिंग लगाई जा रही है।
जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि इस नाले पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसे इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नाला तैयार होने के बाद क्षेत्र के सीवर को भी इससे जोड़ा जाएगा, जिससे बरसात में जलभराव नहीं होगा।
इसके अलावा मधुबन बापूधाम में सड़क और सीवर नेटवर्क के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर जारी किए गए हैं। कंपनी का चयन होते ही इन कामों को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुनकर मार्ट में फायर सिस्टम का काम शुरू
जीडीए की प्रमुख योजनाओं में शामिल बुनकर मार्ट को नए साल से शुरू करने की तैयारी है। मार्ट में अग्नि सुरक्षा के लिए आधुनिक फायर सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद बचे हुए छोटे कार्यों को पूरा कर मार्ट को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। बुनकर मार्ट को जिले में एक्सपो मार्ट के रूप में विकसित किया जाना है, जहां व्यापार मेले और अन्य प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।