{"_id":"6a0b7100d4dacc51990cf408","slug":"construction-department-junior-engineer-visits-home-of-elderly-woman-who-fell-into-open-drain-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19082-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुले नाले में गिरीं बुजुर्ग के घर पहुंचे निर्माण विभाग के अवर अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुले नाले में गिरीं बुजुर्ग के घर पहुंचे निर्माण विभाग के अवर अभियंता
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड एक में नगर निगम के खोदे गए नाले में शनिवार को गिरकर घायल हुईं बुजुर्ग महिला के घर सोमवार को नगर निगम के अवर अभियंता हाल जानने पहुंचे। उनके साथ पार्षद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बुजुर्ग के बेटे और पुत्र-वधू को आर्थिक मदद करने का भी आश्वासन दिया।
दरअसल, नगर निगम ने नाला निर्माण के लिए खोदाई कर रखी है। शनिवार को घर के बाहर बने नाले के इसी गड्ढे में बुजुर्ग महिला सीता देवी गिरकर घायल हो गईं थीं। आसपास के लोगों ने चीख सुनकर करीब 20 मिनट बाद सीढ़ी लगाकर उनको निकाला था।उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
घटना के बाद परिजन और मोहल्ले वालों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दो दिन से कोई हालचाल तक लेने नहीं आया। इसके बाद सोमवार को बुजुर्ग महिला के घर पार्षद हरीश कड़ाकोटी और नगर निगम के अवर अभियंता संजय गंगवार पहुंचे।