फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Constable suicide case: Police detained two including girlfriend

सिपाही खुदकुशी मामला : पुलिस ने प्रेमिका समेत दो को लिया हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Constable suicide case: Police detained two including girlfriend
मुरादनगर। सिपाही के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका समेत दो युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस युवतियों से पूछताछ कर रही है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सिपाही ने आत्महत्या की थी। मामले में एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार रात नगर पालिका परिषद के गोदाम में रखी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। आत्महत्या से पहले सिपाही ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो में सिपाही ने कहा कि मेरे गांव की युवती मेरे साथ संबंध में थी, कुछ समय बाद दोनों के संबंध गहरे हो गए। ब्लैकमेल करके युवती ने अपनी सहेली व युवक के साथ मिलकर सिपाही से छह लाख रुपये दो साल में ले लिए। आरोप है कि युवती फिर से रुपये की मांग कर रही थी। रुपये न देने पर झूठेे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में सिपाही ध्यान सिंह की तहरीर पर अमित पुत्र महिलपाल, प्राची, गुड्डन निवासी अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद प्राची व उसकी सहेली गुड्डन को हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed