{"_id":"6a85fae0a73d86eb18037597","slug":"constable-falls-while-trying-to-board-train-in-serious-condition-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-958116-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में गिरा सिपाही, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में गिरा सिपाही, गंभीर
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को चलती ट्रेन में चढ़ रहे एक सिपाही का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। ड्यूटी पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सिपाही ने देखा तो तुरंत ही दौड़कर सिपाही को बाहर निकाला। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नोएड के सेक्टर-58 थाने में तैनात 58 वर्षीय हेड मोहर्रिर देवेंद्र कुमार ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे चलती सद्भावना एक्सप्रेस पर चढ़ने के प्रयास में पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। हादसे के बाद मौके पर जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने घायल सिपाही को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। वहीं, मंगलवार सुबह दिल्ली-मेरठ लोकल ट्रेन से गाजियाबाद उतरे मेरठ के माछरा गांव निवासी 45 वर्षीय मिथुन गश खाकर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे जीआरपी के सिपाहियों ने जांच की और इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा। जहां उनकी मौत हाे चुकी थी। इस संदर्भ में जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेज दिया गया।