फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Constable commits suicide in Ghaziabad He was deployed to protect EVM machines at Muradnagar Municipal Council

UP: 'उसे छह लाख रुपये दे चुका हूं... फिर भी मेरा पीछा नहीं छोड़ रही', ब्लैकमेलिंग से परेशान सिपाही ने दी जान

Wed, 17 Jul 2024 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jul 2024 09:21 AM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में नगर पालिका परिषद में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने गोली मार जान दे दी। वह दो साल से ब्लैकमेलिंग से परेशान था। पुलिस ने युवती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Constable commits suicide in Ghaziabad He was deployed to protect EVM machines at Muradnagar Municipal Council
Constable suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में नगर पालिका परिषद में ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही एक युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान चल रहा था। पुलिस कमिश्रर अजय मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गोदाम में ईवीएम मशीन रखी हुई हैं। इनकी सुरक्षा में दिन और रात दो-दो सिपाही की ड्यूटी लगाई जाती है। मंगलवार रात वर्ष 2018 बैच के सिपाही पम्मी पुत्र प्रवीण कुमार निवासी औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर और सिपाही ध्यान सिंह मौतला की ड्यूटी लगी थी। 
विज्ञापन


रात्रि करीब आठ बजे सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार दी। दूसरे सिपाही ध्यान सिंह मौतला ने लहूलुहान पम्मी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कमिश्रर अजय मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि सिपाही पम्मी ने सरकारी शस्त्र से गोली मारकर आत्महत्या की है। सिपाही ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कह रहा है कि उसके गांव की एक युवती उसे दो साल से ब्लैकमेल कर रही है। मामले में युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सिपाही ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
आत्महत्या से पहले सिपाही पम्मी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में सिपाही ने कहा कि उसके गांव की एक युवती से संबंध हो गए थे। दो साल से युवती उसको ब्लैकमेल कर रही थी।

इतना ही नहीं उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। सिपाही ने वीडियो में बताया कि वह युवती को दो साल में अब तक छह लाख रुपये दे चुका है, अपनी पत्नी के गहने तक बेच कर उसको रुपये दिए। 

 

सिपाही ने कहा कि पहले भी एक बार जहर खा चुका है। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहा था। युवती व उसके साथी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, डीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव, एसीपी नरेश कुमार घटनास्थल पहुंचे।

 

आत्महत्या से पहले कांस्टेबल ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed