{"_id":"65eea93033282842c8036667","slug":"constable-commits-suicide-by-shooting-himself-in-hapur-of-uttar-pradesh-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी और चार साल के बेटे के साथ सो रहा था सिपाही, अचानक देर रात उठा और गोली मारकर दी जान; वजह का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी और चार साल के बेटे के साथ सो रहा था सिपाही, अचानक देर रात उठा और गोली मारकर दी जान; वजह का पता नहीं
Mon, 11 Mar 2024 01:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:29 PM IST
सार
हापुड़ में सिपाही ने देशी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। सिपाही साल 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था।
विज्ञापन
Constable commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ के हाफिजपुर इलाके में एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर थाना इलाके के गांव चितौली में देर रात सिपाही ने कमरे में देशी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक सिपाही वर्तमान में मुज्जफरनगर पुलिस लाइन में तैनात था।
सिपाही दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी। गांव चितौली के साधारण किसान नरेश पाल सिंह का पुत्र जोनी बाना (28) वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
रविवार की रात वह अपनी पत्नी शिवानी और चार वर्षीय पुत्र शौर्य के साथ एक कमरे में सो गया था। देर रात घर के दूसरे कमरे से गाली चलने की आवाज पर उसकी पत्नी शिवानी की नींद खुल गई, जब वह पति को ढूंढते हुए दूसरे कमरे में पहुंची तो वहां पति का शव खून से लथपथ मिला।

Trending Videos
मौके पर एक देशी पिस्टल भी पड़ी थी। गांव में चर्चा है कि सोमवार की सुबह उसके परिजन मृतक जोनी को लेकर मुज्जफरनगर पुलिस लाइन भी पहुंचे थे। इसके बाद वह जोनी को लेकर गांव पहुंचे। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मुज्जफरनगर पुलिस के माध्यम से मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुज्जफरनगर पुलिस के माध्यम से सिपाही जोनी बाना द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी उन्हें मिली है। सूचना पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।