फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Connections of 30% of defaulting consumers will be disconnected.

Ghaziabad News: 30 फीसदी बकायेदार उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Connections of 30% of defaulting consumers will be disconnected.

विज्ञापन
साहिबाबाद। जोन तीन में बिजली बिलों का बकाया राजस्व वसूलने के लिए निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले करीब

साहिबाबाद क्षेत में 30 फीसदी बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे, इसके लिए निगम की टीमों ने ऐसे लोगों को चिंह्ति कर लिए हैं। पिछले काफी दिन से बकायेदारों को बिल भेजकर, टेलीफोनिक समेत अन्य सभी तरह से उपभोक्ताओं को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक बकाया जमा नहीं कराया गया। बिल जनरेट नहीं होने पर 27 बकायादारों के घर पर नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं।
निगम अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले बकाया भुगतान के लिए सूचित किया जा रहा है। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली कर निर्धारित मासिक लक्ष्य को पूरा करना है। जोन में ऐसे 27 बकायादार उपभोक्ता भी निगम के निशाने पर हैं, जिनके बिजली बिल जनरेट नहीं हो रहे हैं। निगम की टीमों ने इन उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किए हैं। उसमें उपभोक्ताओं से सभी संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में भी बकाया राशि की जानकारी जुटाकर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इस महीने जोन तीन को कुल 264 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य की तुलना में अभी लगभग 137 करोड़ रुपये की राशि वसूली जानी है।
विज्ञापन

----
उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए सूचना दी जा रही है। 30 फीसदी उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा न होने के कारण उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। ऐसे सभी लोगों को चिंह्ति किया जा रहा है। - अजय कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, जोन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed