{"_id":"69ff8bfa1833cdcb360c9b91","slug":"conman-breaks-into-house-flees-with-cash-jewelry-and-a-debit-card-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18757-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर नकदी-जेवरात और डेबिट कार्ड ले भागा टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर नकदी-जेवरात और डेबिट कार्ड ले भागा टप्पेबाज
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के कड़कड़ मॉडल गांव निवासी राजीव के घर में टप्पेबाज ने घर में घुसकर जेवरात-नकदी और डेबिट कार्ड चुराकर भाग गया। मामला 7 मई की दोपहर का है। आरोपी ने राजीव की पत्नी को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया। राजीव कुमार ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तहरीर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब 12:15 बजे एक अंजान व्यक्ति उनके घर में घुसा और खुद को उनको दोस्त बताया। इसके बाद कुछ तरल पदार्थ उनकी पत्नी के ऊपर छिड़क कर उनको बेहोश कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति ने उनकी पत्नी का मंगलसूत्र, 6 हजार रुपये, आधार व डेबिट कार्ड चोरी करके भाग गया। उनकी पत्नी को कुछ देर बाद जब होश आया तो उन्होंने फोन पर सूचना दी। वह तुरंत घर पहुंचे और पूरी घटना जानने के बाद पुलिस से शिकायत की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज कैद हुई है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।