फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress leader Sachin Pilot relative Former MLA dies from Corona in ghaziabad

कांग्रेस नेता सचिन पायलट के नाना के भाई पूर्व विधायक की कोरोना से मौत, परिवार के चंद लोगों ने किया अंतिम संस्कार

Fri, 07 May 2021 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 07 May 2021 01:02 PM IST
सार

सचिन पायलट के नाना नैन सिंह लोनी के शकलपुरा गांव में रहते थे। इनके भाई नेपाल सिंह भी उन्हीं के साथ गांव में रहते थे। नेपाल सिंह कसाना 1969 में बीकेडी पार्टी से लोनी खेकड़ा के विधायक बने थे। उन्होंने 5 साल अपनी विधानसभा के पूरे किए थे। कुछ वर्ष पूर्व नैन सिंह की मौत हो गई थी। 
 

विज्ञापन
Congress leader Sachin Pilot relative Former MLA dies from Corona in ghaziabad
पूर्व विधायक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेसी नेता सचिन पायलट के नाना के भाई एवं पूर्व विधायक खेकड़ा विधानसभा नेपाल सिंह कसाना की बृहस्पतिवार रात कोरोना से मौत हो गई। वह लोनी के शकलपुरा गांव स्थित अपने निवास स्थान पर आइसोलेट होकर अपना इलाज करा रहे थे। 
विज्ञापन


परिवार के चंद लोगों ने गांव स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया है। नेपाल सिंह की मौत के बाद सचिन पायलट ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की। परिवार के अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित है, जिन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सचिन पायलट के नाना नैन सिंह लोनी के शकलपुरा गांव में रहते थे। इनके भाई नेपाल सिंह भी उन्हीं के साथ गांव में रहते थे। नेपाल सिंह कसाना 1969 में बीकेडी पार्टी से लोनी खेकड़ा के विधायक बने थे। उन्होंने 5 साल अपनी विधानसभा के पूरे किए थे। कुछ वर्ष पूर्व नैन सिंह की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोरोना महामारी की चपेट में 90 वर्षीय पूर्व विधायक नेपाल सिंह भी संक्रमित हो गए थे। उन्होंने अपने आप को घर में ही आइसोलेट कर लिया था। वह अपना घर पर ही इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार रात उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। नेपाल सिंह की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। 

नेपाल सिंह कोरोना संक्रमित थे। इसलिए परिवार के 4 से 5 लोगों ने ही कोविड-19 किट पहनकर गांव स्थित श्मशान घाट में उनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया। नेपाल सिंह की मौत के बाद सचिन पायलट ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की।

नाना की मौत के बाद उन्होंने परिवार को संवेदना ही दी। गांव के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि नेपाल सिंह के परिवार के दो से 3 लोग और कोरोना से संक्रमित हैं। नेपाल के 1 पोते को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed