{"_id":"61e056c4a3417f626c61aee2","slug":"congress-and-sp-rld-alliance-three-each-out-of-five-assembly-seats-bsp-announced-4-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन ने तीन-तीन, बसपा ने घोषित किए 4 प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन ने तीन-तीन, बसपा ने घोषित किए 4 प्रत्याशी
Fri, 14 Jan 2022 12:08 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:08 AM IST
सार
कांग्रेस ने गाजियाबाद से पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल के बेटे सुशांत गोयल, मुरादनगर से जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और लोनी से यामीन मलिक को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
सपा-बसपा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गाजियाबाद जिले की पांच विधानसभा सीटों में से कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन ने तीन-तीन और बसपा ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने गाजियाबाद से पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल के बेटे सुशांत गोयल, मुरादनगर से जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और लोनी से यामीन मलिक को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा, रालोद ने मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा और लोनी से पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
बसपा ने गाजियाबाद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सुरेश बंसल को, मुरादनगर विधानसभा सीट से हाजी अय्यूब इदरीसी को, लोनी से हाजी आकिल को और मोदीनगर में डॉ. पूनम गर्ग को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
सुरेश बंसल गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिले। सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें यशोदा हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।