फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   conflict after debate on Instagram in love affair

इंस्टाग्राम पर हुई बहस: फिल्मी स्टाइल में दोनों पक्षों ने कहा- मोड़ पर मिलो आकर, फिर चलीं चाकू और कैंची

Sat, 25 Jun 2022 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 04:18 PM IST
सार

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
conflict after debate on Instagram in love affair
दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में जस्सीपुरा मोड़ पर शनिवार दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सुबह कल्लभट्टा निवासी रेहान और घुकना निवासी रितिक के बीच इंस्टाग्राम पर एक युवती को लेकर बहस हुई थी। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। दोनों पक्ष जस्सीपुरा मोड़ पर मिलने आ गए। 

विज्ञापन


रितिक अपने करीब 10 साथियों के साथ पहुंचा और रेहान व उसके साथी ने राकिब पर चाकू और कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। रेहान और राकिब गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद रितिक और उसके साथी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed