{"_id":"6a0a14b8d83246e0e10a6f2a","slug":"condition-of-parks-in-industrial-areas-to-improve-upsida-prepares-blueprint-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-888443-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में सुधरेगी पार्कों की दशा, यूपीसीडा ने तैयार किया ब्लूप्रिंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में सुधरेगी पार्कों की दशा, यूपीसीडा ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्रों के पार्कों कायाकल्प का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इन पार्कों में 7000 पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ मियावाकी पद्धति से पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।
यूपीसीडा के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि पौधरोपण का कार्य संबंधित क्षेत्र के उद्यमियों के साथ मिलकर किया जाएगा। पौधरोपण के साथ ही पार्क के अंदर लाइट, बेंच, फुटपाथ को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। बीएस रोड स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क को पिकनिक स्पॉट के तौर पर तैयार किया जाएगा। वहीं, साइट फोर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर हो चुके पार्कों को भी संवारा जाएगा। पार्क में पीने के पानी और शौचालयों की भी व्यवस्था की जाएगी। डासना, कविनगर, एसएस जीटी रोड, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्रों के पार्कों भी सुंदर बनाए जाने की योजना है। इन पार्कों के बनने से यहां काम करने वाले श्रमिकों को भी फायदा मिलेगा। पौधरोपण से वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।