{"_id":"6a99c92c7797a3629909c3f6","slug":"concession-on-ramlila-ground-bookings-mayor-provides-relief-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-968983-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रामलीला मैदानों की बुकिंग में छूट, महापौर ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रामलीला मैदानों की बुकिंग में छूट, महापौर ने दी राहत
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक रामलीलाओं के लिए नगर निगम ने बड़ी राहत दी है। नगर निगम सीमांतर्गत संपत्ति और उद्यान विभाग के मैदानों में मंचन करने वाली समितियों को बुकिंग शुल्क में 80 फीसदी की छूट दी जाएगी। महापौर ने अधिकारियों व पार्षदों संग अहम बैठक के बाद यह आदेश जारी किया।
धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रामलीला समितियां लंबे समय से मैदान आरक्षण शुल्क कम करने की मांग कर रही थीं। इसी क्रम में महापौर ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, पार्षदों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। सभी जनप्रतिनिधियों और नगर आयुक्त की सहमति के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह राहत मंजूर की गई। महापौर सुनीता दयाल ने स्पष्ट किया कि यह 80 प्रतिशत की छूट केवल उन्हीं समितियों को मिलेगी जो विधिवत पंजीकृत (रजिस्टर्ड) हैं और जिनका कोई पुराना विवाद नहीं है। आयोजन केवल पूर्व-निर्धारित स्थलों पर ही तय नियमों व शर्तों से हो सकेंगे। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह के अलावा पार्षद उदित मोहन, अजय शर्मा, नरेश जाटव, देवनारायण शर्मा, ओमप्रकाश ओड़ और रेखा गोस्वामी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो