फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Compensation of Rs 26.94 lakh was taken by filing fake documents, case against 10

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज दाखिल कर ले लिया 26.94 लाख का मुआवजा, 10 के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Compensation of Rs 26.94 lakh was taken by filing fake documents, case against 10
गाजियाबाद। वेव सिटी के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में 624 वर्ग मीटर जमीन फर्जी दस्तावेजों दाखिल कर अधिग्रहित करा दी गई और एनएचएआई से 26.94 लाख रुपया मुआवजा भी ले लिया गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत दस के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर कविनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

डासना निवासी यामीन ने बताया कि वेवसिटी के पास उनकी करीब पांच बीघा जमीन खसरा नंबर 913 पर दर्ज है। एक्सप्रेसवे से उनकी जमीन करीब तीन किलोमीटर दूर है। उसका रकबा पूरा है और वह उसमें खेती कर रहे हैं। वह फरवरी 2021 में अपनी जमीन की फर्द निकलवाने के लिए तहसील गए तो उसमें उनके खाते की 624 वर्ग मीटर जमीन एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित होना लिखी थी।
विज्ञापन

इसके बदले एनएचएआई से 2015 में ही 26.94 लाख का मुआवजा सुगरा, साबरा, उमर, जरीना, नवाबुददीन, सरफराज, इदरीश, अखलाक ने ले लिया। इसकी उन्होंने शिकायत की तो अधिकारियों ने सुगरा के नाम से नोटिस जारी कर दिया लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की। अपनी फर्द से वह मुआवजे और अधिग्रहण का आदेश कटवाने के लिए तहसील गए तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने इसमें दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। शुक्रवार को इसमें कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं की जांच, कार्यालय में बैठकर लगा दी रिपोर्ट :
एनएचएआई से जमीन अधिग्रहण संबंधी रिपोर्ट एडीएम एलए के पास से होकर तहसील में आती है। वहां से लेखपाल की रिपोर्ट लगने के बाद दोबारा एनएचएआई को जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल या अन्य किसी भी स्तर से मामले की जांच नहीं की गई। जो कागज फर्जी तरीके से दाखिल किए गए उनका भौतिक सत्यापन किए बिना उनपर रिपोर्ट लगाकर आगे भेज दी गई। जिसका अनुचित लाभ अपात्रों को मिल गया।

जिसकी जमीन, उसको एक पैसा नहीं :
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी माता का नाम सुगरा था और पिता का नाम खुरशेद था। आरोपियों ने उनकी माता पिता के नाम के दो व्यक्ति जीवित दिखा दिए और उनके नाम से फर्जी कागजात तैयार कराकर दाखिल कर दिए। जबकि, यदि मुआवजा उसके नाम से आता है, जिसके नाम तहसील में जमीन है। व्यक्ति की सत्यता की कोई जांच नहीं हुई। खास बात यह है कि जिन लोगों को मुआवजा मिला, उनके नाम पर एक बिस्वा भी कहीं पर जमीन नहीं है। इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी अधिकारिक स्तर पर मुआवजे वापसी और उनकी फर्द में दर्ज आदेश को हटवाने की कोई प्रक्रिया शुरू नही हो सकी है।


इनका कहना है :
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में तहसील से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी। एनएचएआई के अधिकारियों से भी बात की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

जानकारी में नहीं है मामला :
ऐसा कोई प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- श्याम अवध चौहान, एडीएम, एलए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed