फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Community hall locked after being charged 13,000 for four hours

Ghaziabad News: चार घंटे का 13 हजार किराया लेने पर कम्युनिटी हॉल मेंं जड़ा ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Community hall locked after being charged 13,000 for four hours
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित विंडसर पैराडाइज-2 सोसायटी में रविवार को निवासियों ने कम्युनिटी हॉल का अत्यधिक किराया लेने का विरोध कर वहां ताला जड़ दिया। कई बार अनुरोध करने के बावजूद बिल्डर किराया कम करने को तैयार नहीं हुआ।
निवासी संजेश कुमार के अनुसार सोसायटी के कम्युनिटी हॉल का किराया बहुत ज्यादा है। अगर आप चार घंटे के लिए बुक करते हैं तो 11 हजार रुपये के साथ जीएसटी सहित कुल 13 हजार रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे में आठ घंटे की बुकिंग के लिए 25,960 रुपये चुकाने पड़ते हैं। आसपास की सोसायटियों की तुलना में यहां लगभग आठ गुना अधिक किराया है। 20x40 का हॉल बनाकर बिल्डर ने छोड़ दिया है। इसमें कोई सुविधा भी नहीं है। उसके बावजूद इतना किराया वसूलने पर लोगों में रोष है। आजकल शादी समारोह का सीजन है। लोग इतनी महंगी बुकिंग करने से परेशान हैं। हॉल चार घंटे सुबह और शाम के लिए बुक हो रहा है। बिल्डर की खूब कमाई हो रही है, लेकिन निवासियों को लूटा जा रहा है। रविवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने उस पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

निवासी मीनू का कहना है कि बिल्डर को इस मुद्दे पर कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन हर बार इसे नजरअंदाज कर दिया गया। असंतोष चरम पर पहुंचने के बाद निवासियों ने हॉल में ताला बंद कर दिया और किराया घटाकर 2,100 करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed