{"_id":"5900e0134f1c1b1035c0c55b","slug":"community-center-where-does-it-ring-even-with-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया लेकर भी बुक नहीं किया सामुदायिक केंद्र, कहां बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपया लेकर भी बुक नहीं किया सामुदायिक केंद्र, कहां बजेगी शहनाई
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
shadi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर क्षेत्र के दो परिवारों की बेटियों की शादी में भाजपा के एक नेता की वजह से व्यवधान पड़ गया। दोनों परिवारों ने बेटियों की शादी में सामुदायिक भवन और रामलीला ग्राउंड बुक कराने के लिए भाजपा के महानगर महामंत्री को पैसा दिया और तैयारियों में जुट गए। कार्ड छपवाकर बांट दिए गए।
विज्ञापन
दो दिन बाद बारात आनी है और अब उन्हें पता चला है कि उनके नाम पर सामुदायिक भवन व रामलीला मैदान बुक ही नहीं किए गए। सामुदायिक भवन किसी अन्य के नाम पर बुक कर दिया गया है। आंखों में आंसू लिए बुधवार को दोनों लोगों ने नगर निगम पहुंचकर महापौर अशु वर्मा से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
पुराना विजयनगर सेक्टर-9 निवासी दो परिवार की दो बेटियों की शादी 29 अप्रैल को होनी है। इनमें से एक परिवार ने चाणक्य चौक के पास सामुदायिक भवन को बुक कराने और दूसरे परिवार ने रामलीला मैदान को बुक कराने के लिए भाजपा के महानगर महामंत्री लेखराज माहौर को पैसा दिया था।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि भाजपा नेता ने निगम में बुकिंग कराने का आश्वासन दिया था। उनके आश्वासन पर दोनों परिवारों ने कार्ड भी छपवा लिए और उनमें कार्यक्रम स्थल का पता भी छपवा दिया। 29 अप्रैल को बारात आनी है और अब उन्हें पता चला है कि भाजपा नेता ने न तो सामुदायिक भवन बुक कराया और न ही रामलीला मैदान।
सामुदायिक भवन किसी अन्य के नाम से बुक हो चुका है। ऐसे में अब उन्हें चिंता सता रही है कि महज दो दिन में वह शादी के लिए कहां जगह तलाशेंगे। जगह न मिली तो शादी कहीं टूट न जाए। उन्होंने महापौर को शिकायत देकर मदद की गुहार की है।
उधर, भाजपा महानगर महामंत्री लेखराज माहौर अब गलती मान रहे हैं। उनका कहना है कि इनमें से एक परिवार की बेटी की शादी के लिए रामलीला मैदान के बगल में ही खाली पड़े पार्क में इंतजाम कराया जा रहा है। वह पार्क की सफाई कराने के लिए तैयार है।
वहीं सामुदायिक भवन की बजाय वह दूसरे पार्क में शादी मंडप लगवाने का इंतजाम कराने का दावा कर रहे हैं।