फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Communal 'missiles' launch will answer those alliances: Raj Babbar

सांप्रदायिकता की ‘मिसाइलें’ दागने वालों को जवाब देगा गठबंधन : राजबब्बर

Sun, 05 Feb 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Communal 'missiles' launch will answer those alliances: Raj Babbar
Raj Babbar - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद राज बब्बर ने विजयनगर में चुनावी जनसभा में कहा कि यूपी में दो युवा नेताओं का यह गठबंधन सांप्रदायिकता की ‘मिसाइलें’दागने वालों को सत्ता से रोकेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने प्रदेश में यह गठबंधन सिर्फ विधायकों की गिनती बढ़ाने के लिए नहीं किया, बल्कि किसानों के कर्ज माफी, बेरोजगारों को रोजगार और आम लोगों को सुशासन देने के लिए किया है। प्रत्याशी केके शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए राज बब्बर ने लोगों से गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन


रविवार शाम विजयनगर के भीमाबाई पार्क में हुई कांग्रेस-सपा की संयुक्त जनसभा में उन्होंने कहा कि अब तक गाजियाबाद में ऐसे लोग विधायक बने, जो जनता को पांच साल कहते रहे कि प्रदेश में उनकी सत्ता नहीं है, काम कैसे करें। उन्होंने भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनने वाली है
विज्ञापन
विज्ञापन


और इस बार लाइन पार क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याएं दूर हो जाएंगी। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नोटबंदी से लोग अब तक परेशान हैं। दुकानदार अब यूपीए सरकार के शासनकाल को याद करते हैं।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें भाई को भाई से लड़ाती हैं, लेकिन यह जनता को समझना है कि सड़कें, बिजली, मकान और तरक्की आग लगाने से नहीं मिलती। खुशहाली होगी तो तरक्की मिलेगी। राज बब्बर ने कहा कि केके शर्मा को विधायक बनाने की अपील करने और यूपी में बनने वाली सरकार में हिस्सेदारी मांगने वह गाजियाबाद में आए हैं।

सभा में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नाथ, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, ज्योति तिवारी, पूजा चड्ढा मौजूद रहे।
.राज बब्ब्बर के भाषण में 2014 का लोकसभा चुनाव हारने की टीस भी दिखी। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के लोग उड़ती चिड़िया को देखकर बता देते हैं कि कहां जाएगी।


शायद लोकसभा चुनाव के वक्त भी उन्होंने भांप लिया था कि देश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने जा रही थी। लेकिन अब यूपी में कांग्रेस और सपा की सरकार बनने जा रही है तो कांग्रेस-सपा के सभी प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा में भेजना। उन्होंने कहा कि केके शर्मा की मार्फत ही सही गाजियाबाद की जनता उन्हें कुछ काम करने का मौका दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed