{"_id":"58b469d54f1c1bdf66830ae8","slug":"commercial-vehicles-will-age-fixed-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कामर्शियल वाहनों की उम्र होगी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कामर्शियल वाहनों की उम्र होगी तय
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खड़ा ट्रक
- फोटो : file photo
गाजियाबाद में कामर्शियल वाहनों की उम्र तय होने जा रही है। शासन स्तर से कवायद चल रही है कि कामर्शियल वाहनों से एक साथ टैक्स लिया जाए। इससे एक तरफ राजस्व बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर वाहन की मियाद खत्म होने पर उसके परमिट का नवीनीकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
ऐसे में एनजीटी के नियमों के तहत निर्धारित की गई निश्चित अवधि के बाद डीजल स्वयं ही एनसीआर से बाहर हो जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि नई सरकार बनते ही यह योजना परवान चढ़ जाए।डीजल के कामर्शियल वाहनों की उम्र 10 वर्ष है, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी वाहन चलते रहते हैं।
विज्ञापन
इसे रोकने के लिए शासन स्तर से नई रणनीति बनाई जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी तक कामर्शियल वाहन प्रत्येक तिमाही में टैक्स जमा कराते हैं। लापरवाही का आलम ये होता है कि अनेक वाहन तय समय पर आरटीओ ऑफिस पहुंचते ही नहीं। जब उन्हें पकड़ा जाता तब पेनाल्टी लगाकर टैक्स लिया जाता है।
विज्ञापन
अधिकारी और कर्मचारी के ऊपर से बोझ कम करने के लिए ही यह कवायद हो रही है कि कामर्शियल वाहनों से वन टाइम टैक्स लिया जाए। इससे विभाग को एकमुश्त धनराशि मिल जाएगी। साथ ही ये पता होगा कि वाहन अपने निर्धारित समय के बाद खुद ही एनसीआर से बाहर हो जाएगा।