Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commercial buildings will be constructed in Pilkhuwa under a PPP model; the bus stand will also undergo a transformation.

Ghaziabad News: पिलखुवा में पीपीपी मॉडल से बनेंगे व्यावसायिक भवन, बस स्टैंड का भी बदलेगा स्वरूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Commercial buildings will be constructed in Pilkhuwa under a PPP model; the bus stand will also undergo a transformation.
पिलखुवा। शहर के विकास को गति देने और पालिका की आय बढ़ाने के लिए दहपा रोड व खेड़ा रोड पर व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा। दोनों भवनों को निजी भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल के तहत विकसित करने की योजना है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नगर पालिका के बस स्टैंड का स्वरूप भी बदलेगा। यहां मॉडल बस स्टैंड के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विकास योजनाओं के साथ शहर की सफाई, अतिक्रमण, रोशनी और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी प्रमुखता से उठीं।
विज्ञापन


पालिका सभागार में दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बैठक 12:58 बजे समाप्त हो गई। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि भी की गई। दहपा रोड और खेड़ा रोड पर व्यावसायिक भवनों का निर्माण निजी भागीदारी से कराया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पालिका के बस स्टैंड को मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित करने की योजना को भी मंजूरी मिली। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसका विकास पीपीपी मॉडल अथवा पालिका के प्रचलित नियमों के तहत कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


बैठक में सभासद अंशुल मित्तल ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने की मांग की। उन्होंने 100, 200 और 300 रुपये तक का जुर्माना निर्धारित करने का सुझाव दिया। चंडी मंदिर श्मशान की गंदगी साफ कराने और नियमित उद्घोषणा कराने की मांग भी रखी। त्योहारों के दौरान खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगवाने पर जोर दिया। एलिवेटेड पुल के नीचे खंभों पर पालिका के चिह्न के साथ चित्रकारी कराने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सभासद लोकेश ने संकरी गलियों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 25 नई ई-रिक्शा खरीदने की मांग रखी। उन्होंने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराने को कहा। साथ ही पालिका कर्मचारी आनंद पर काम का अधिक बोझ होने और सभासदों से अभद्रता करने की शिकायत की।

बैठक में ईओ इंद्रपाल सिंह, सभासद चेतन, राकेश तोमर, दीपक शुक्ल, प्रदीप सोम, शिव कुमार शर्मा, अजय, निर्मल आदि मौजूद रहे।

बस स्टैंड की जमीन से हटेगा कब्जा
सभासद सुशील ने मोदीनगर बस स्टैंड की खाली जमीन पर हुए कब्जे को हटवाने की मांग की। इस पर पालिकाध्यक्ष ने जमीन की चारदीवारी कराकर उसे कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया। सभासद अजय हांडा ने शहर में बस डिपो बनवाने का मुद्दा उठाया। वहीं, सभासद डॉ. राजेश ने कृष्णगंज मंदिर की चार दुकानों के किरायेदारों को नोटिस जारी कराने की मांग की।

बैठक में अचपलगढ़ी की 2,100 वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराने का मुद्दा भी उठा। सभासदों ने खेड़ा गेट और नए बस अड्डे की करीब एक हजार वर्ग मीटर जमीन से भी कब्जा हटवाने की मांग की। वहीं, सभासद प्रदीप चौधरी ने शैलेष फार्म स्थित एचपीडीए मैदान में खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने गांधी बाजार फ्लाईओवर पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग कराने का सुझाव भी दिया।


उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बनाए गए वर्षा जल संचयन बोरिंग को बंद कराने की मांग करते हुए दूषित पानी जमीन में पहुंचने की आशंका जताई। इस पर पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने छिजारसी रोड के नालों का निर्माण कार्य शुरू कराने और मोदीनगर बस स्टैंड की जमीन पर चारदीवारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed