{"_id":"5825fe774f1c1ba16fb3a58d","slug":"come-trouble-tied-hindon-road-will-be-closed-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई मुसीबत: आज से बंद रहेगी हिंडन बंधा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई मुसीबत: आज से बंद रहेगी हिंडन बंधा रोड
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते जीटी रोड से हिंडन किनारे टीएचए की ओर जाने वाली हिंडन बंधा रोड 12 नवंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेगी। इस अवधि में यह रोड सुबह 7 से साढे़ दस और शाम 5 से 10 बजे तक ही खुली रहेगी। बाकी साढे़ 15 घंटे तक रोड के बंद होने से दिल्ली, नोएडा, टीएचए से गाजियाबाद आने-जाने वाले लाखों लोगों को परेशानी होगी।
इस दौरान टीएचए से जीटी रोड जाने के लिए लोगों के पास दो रास्ते होंगे लेकिन दोनों ही रास्ते हिंडन बंधा रोड की तरह सरल नहीं होंगे। टीएचए से मोहन नगर होकर जीटी रोड पहुंचने के लिए 6-7 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने के साथ ही भीषण जाम भी झेलना होगा। दूसरा रास्ता नई लिंक रोड होगा लेकिन यह रोड अभी एक साइड ही खोली गई है।
विज्ञापन
वहीं इस रास्ते में कांशीराम फ्लैट्स के पास दो लेन की ही हिंडन पुल है। इस पुल पर भारी जाम का सामना करना होगा।नई लिंक रोड के दोनों साइड को चालू करने में करीब एक हफ्ता का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि नई लिंक रोड के लिए एनएच-24 पर बनाए जा रहे यूटर्न के निर्माण पर प्रशासन ने स्मॉग के चलते 14 नवंबर तक रोक लगा दी है। रोक हटने के बाद यूटर्न बनाने में कम से कम 2-3 दिन का समय लगेगा।
यूटर्न बनने के बाद ही नई लिंक रोड को खोला जाएगा, 16-17 नवंबर तक इसके खुलने की उम्मीद की जा सकती है।जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि हिंडन बंधा रोड को पौने दो महीने के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है लेकिन जीडीए कोशिश करेगा 20-25 दिनों में एलिवेटेड रोड का काम निपटा लिया जाए।
12 नवंबर से काम तीव्र गति से चलेगा, काम पूरा होते ही हिंडन बंधा रोड को खोल दिया जाएगा। चक्रेश जैन ने बताया कि जिस दिन काम नहीं चलेगा, उस दिन 24 घंटे रोड खुली रखी जाएगी। बता दें कि हिंडन बंधा रोड को 7 नवंबर से ही बंद करने का एलान किया गया था लेकिन 11 तक एलिवेटेड रोड के हल्के निर्माण के चलते इसे खुला रखा गया।
12 नवंबर से गार्डर को जमीन से उठाकर रोड के ऊपर रखने का काम चलेगा, लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन पर रोक अनिवार्य है।बन जाने पर भी नहीं मिलेगा अंडरपास का फायदाजीडीए ने हिंडन बंधा रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास का तोहफा दशहरे पर देने का एलान किया था। यह तोहफा तो नहीं ही मिला, उस पर से रोड भी बंद।
अब जीडीए अफसरों का कहना है कि अंडरपास लगभग बन चुका है लेकिन इसके लिए रोड बनाने की जरूरत है। अगर 31 दिसंबर तक रोड बंद रहेगी और इस बीच अंडरपास तैयार भी हो जाता है तो इसका फायदा लोगों को नहीं मिलेगा क्योंकि इसकी सड़क भी एलिवेटेड रोड के पास से गुजरेगी।