{"_id":"574b2da44f1c1b6229109009","slug":"colonies-were-submerged-by-the-storm-overnight-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से रात भर अंधेरे में डूबी रहीं कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से रात भर अंधेरे में डूबी रहीं कालोनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 30 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन शनिवार रात कई कालोनियां अंधेरे में डूबी रही। आंधी की वजह से मालीवाड़ा में ट्रांसफार्मर फुंक गया तो जटवाड़ा में पोल गिर गया।
संजय नगर और लाइन पार के सर्वोदय नगर में भी फाल्ट की वजह से रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा नेहरू नगर समेत कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां गिर जाने से पावर कट रहा। रविवार सुबह पावर सप्लाई सुचारु हो पाई।
शनिवार रात आंधी और बूंदाबांदी शुरू होते ही पावर कारपोरेशन ने अधिकांश सब-स्टेशन बंद कर दिए थे। आंधी के बाद पावर सप्लाई शुरू की गई तो कई जगह ब्रेक डाउन हो गए। कारपोरेशन अधिकारियों के मुताबिक मालीवाड़ा में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन
रात में इसे नहीं बदला जा सका। कालोनी में रातभर अंधेरा छाया रहा। जटवाड़ा में गिरा पोल भी रविवार सुबह ठीक हो पाया। संजय नगर- ए ब्लाक में फाल्ट आने से रात भर सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई।
लाइनपार के सर्वोदय नगर में कई स्थानों पर जंफर उड़ गए। अंधेरा और आंधी की वजह से इन्हें भी रात में ठीक नहीं किया जा सका। रविवार सुबह सभी ब्रेकडाउन को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
मेंटेनेंस के लिए ढाई घंटे बंद रहा लाल कुआं सब-स्टेशन
मेंटेनेंस के लिए रविवार सुबह लालकुआं 132 केवी सब-स्टेशन ढाई घंटे के लिए बंद रहा। सुबह 6:50 पर शट डाउन लिया गया और 9:15 पर सब-स्टेशन चालू कर दिया गया। इस दौरान उद्योग कुंज, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र, लैंडक्राफ्ट सोसायटी, गिरधरपुर, मानसरोवर पार्क, गगन एंकलेव में बिजली सप्लाई बंद रही।
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) एसपी राम ने बताया कि ब्रेकडाउन से बचने के लिए यह शट डाउन लिया गया। इस दौरान मेंटेनेंस कराया गया। इसे रेजिडेंशियल एरिया ज्यादा प्रभावित नहीं रहा।