{"_id":"58de7a9b4f1c1b866b63db10","slug":"colonies-rising-from-led-lights-since-april-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अप्रैल से एलईडी लाइटों से जगमगा उठेंगी कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अप्रैल से एलईडी लाइटों से जगमगा उठेंगी कालोनियां
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एलईडी लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कालोनियां जल्द ही एलईडी लाइटों से जगमगाती नजर आएंगी। नगर निगम तीन अप्रैल से पीपीपी मॉडल पर 60 हजार सोडियम लाइटें बदलने का काम शुरू करेगा।
तीन अप्रैल को विजय नगर जोन में नई लाइटें लगाने का काम शुरू होगा जबकि चार अप्रैल को कविनगर, संजयनगर , राजनगर और टीएचए के शालीमार गार्डन, ब्रिज विहार आदि क्षेत्रों में लाइटें बदलने का काम शुरू किया जाएगा।
पुरानी लाइटों को हटाकर नई एलईडी लाइटें लगाने पर नगर निगम पैसा खर्च नहीं करेगा। पीपीपी मॉडल पर छत्तीसगढ़ की एक प्राइवेट फर्म अपने खर्च पर इन लाइटों को बदलेगी। बिजली बिल से होने वाली बचत से एक निश्चित रकम नगर निगम इस प्राइवेट फर्म को देगा।
सात साल तक वही प्राइवेट फर्म इन लाइटों का मेंटेनेंस भी करेगी। नगर निगम ने एलईडी लाइटें बदलने का शेड्यूल पावर कारपोरेशन की सात डिवीजनों के आधार पर किया है। शुरुआती चरण में डिवीजन-5, 6 और 1 में लाइटें बदली जाएंगी।
विज्ञापन
बता दें कि नगर निगम फिलहाल स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल पर करीब 15 करोड़ रुपये सालाना खर्च करता है। निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर भर में स्ट्रीट लाइटें लग जाने के बाद इस बिजली बिल में करीब 60 फीसदी की बचत हो जाएगी। स्ट्रीट लाइटों के साथ-साथ हाईमास्ट पोल पर भी एलईडी लाइटें ही लगाई जाएंगी। सभी लाइटें ऑटो टाइमर से ऑपरेट होंगी।
..
जोन वार लगाई जाने वाली लाइटों की संख्या
सिटी जोन 12681
कविनगर 14940
मोहननगर 11657
वसुंधरा 11422
विजयनगर 9358
चुनावी वादे की एक बड़ी घोषणा पूरी होने जा रही है। 60 हजार स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाने का काम 3 अप्रैल से शुरू कराया जाएगा। पहले चरण में कालोनियों के अंदरूनी मार्गों पर लाइटें लगेंगी। इसके बाद मुख्य मार्गों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
- अशु वर्मा, महापौर