{"_id":"67070cc66691f87c8d0117d4","slug":"college-will-remain-closed-till-13th-work-will-start-on-14th-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-485124-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 13 तक बंद रहेगा कॉलेज, 14 को होगा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 13 तक बंद रहेगा कॉलेज, 14 को होगा कामकाज
विज्ञापन
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार से लेकर 13 अक्तूबर तक एमएमएच कॉलेज बंद रहेगा। 14 अक्तूबर को कॉलेज खुलेगा हालांकि, 10 व 11 अक्तूबर को निर्धारित यूनिवर्सिटी की स्पेशल बैक की परीक्षाएं यथावत चलेंगी। इसके अलावा एलएलबी में दाखिला लेने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए 10 और 11 अक्तूबर को ऑफर लेटर जमा करने के लिए काउंटर एक से चार बजे तक खुला रहेगा।
14 अक्तूबर को 12 बजे इसकी सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। प्रवेश की प्रक्रिया 14 से 16 अक्तूबर तक विधि विभाग में एक से चार बजे तक होगी। एमएमएच कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.संजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कॉलेज ग्रीष्मकालीन अवकाश के समायोजन के कारण बंद करने का निर्णय लिया गया है।