{"_id":"586d33914f1c1b1c7e159f00","slug":"college-test-center-will-not-be-able-to-be-refused","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र बनने से कॉलेज नहीं कर सकेंगे इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र बनने से कॉलेज नहीं कर सकेंगे इंकार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू ने सत्र 2017 की सम-सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी है। सम-सेमेस्टर परीक्षाओं में अब इंजीनियरिंग व तकनीकी कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर बनने से इंकार नहीं कर सकेंगे। विवि ने सभी कॉलेजों से क्लारूम और शिफ्टवाइज स्टूडेंट्स के बैठने की क्षमता का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन
कॉलेजों को कुल क्लासरूम की संख्या, प्रत्येक कक्ष में बैठने की क्षमता और एक पाली में परीक्षा कराने के लिए अधिकतम छात्राओं की संख्या का डाटा मांगा है। कॉलेजों को इस बाबत पूरी जानकारी विवि जारी की गई ई-मेल आईडी पर 10 जनवरी तक भेजनी होगी। विवि की कैरीओवर परीक्षाएं अभी जारी हैं।
विज्ञापन
साथ ही साथ मई में प्रस्तावित सम-सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी भी विवि ने शुरू कर दी है। विवि के पास कॉलेजों में स्टूडेंट्स के बैठने की संख्या का आंकड़ा नहीं होने से कई कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता था। अब कॉलेजों की सिटिंग कैपेसिटी जानने के लिए विवि की ओर से पूरी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन