फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Collect on landline now enjoy videocall

अब लैंडलाइन पर लीजिए वीडियोकॉल का मजा

Fri, 03 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी Updated Fri, 03 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Collect on landline now enjoy videocall
लैंडलाइन पर वीडियोकॉल - फोटो : अमर उजाला
ट्रांस हिंडन के करीब साढे़ आठ हजार लोग बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन पर ही स्मार्टफोन पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। बृहस्पतिवार को कौशांबी स्थित एक्सचेंज में बीएसएनएल ने वीडियोकॉल सेवा का ट्रायल किया। सफल ट्रायल के बाद लोगों को वीडियोकॉल, एसएमएस और कॉल ट्रांसफर जैसी तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

   
बीएसएनएल ने सबसे पहले ट्रांस हिंडन के 11 एक्सचेंज को इस नेक्स्ट जेनरेशन नेटवर्क (एनजीएन) से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसमें कौशांबी, इंदिरापुरम, शिप्रा सनसिटी, वसुंधरा, शालीमार गार्डन आदि एक्सचेंज शामिल हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल जीएम परवेज अख्तर ने बताया कि एनजीएन के तहत लैंडलाइन फोन पर कॉल ट्रांसफर, वीडियोकॉल, इंटरनेट ब्राउंसिंग, ईमेल, एसएमएस और एमएमएस जैसी तमाम सुविधाएं निर्बाध रूप से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल की तकनीक इतनी उम्दा है कि वीडियोकॉल के दौरान मोबाइल की तरह कॉल ड्रॉप होने की समस्या नहीं आएगी। बृहस्पतिवार को कौशांबी एक्सचेंज के एसडीओ कामेश माथुर ने लैंडलाइन पर वीडियोकॉल का सफल ट्रायल किया। ट्रायल सफल रहने के बाद उन्होंने जल्द ही सभी उपभोक्ताओं के हैंडसेट बदलकर उन्हें भी यह सुविधा मुहैया करवाने की बात कही।

व्यवसायियों के लिए कारगर साबित होगी सुविधा
बीएसएनएल की लैंडलाइन में सिर्फ वीडियो कॉल ही नहीं वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा भी मिलेगी। जिससे दो से अधिक लोग एकसाथ वीडियो कांफ्रेंस कॉल के जरिए जुड़ सकेंगे। बीएसएनएल का यह फीचर व्यवसायियों के लिए कारगर साबित होगा। बड़ी कंपनियां इसका लाभ ले सकेंगी।


एंड्रॉएड बेस्ड हैंडसेट मिलेगा, कर सकेंगे एप डाउनलोड
बीएसएनएल का नया लैंडलाइन हैंडसेट एंड्रॉएड बेस्ड है। जिसमें टच स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ ही एप डाउनलोड करने के लिए जीएस मार्केट है, जहां से आप एप डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed