फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cold wave will increasingly be prepared

शीत लहर में आएगी तेजी, रहें तैयार

Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cold wave will increasingly be prepared
सोमवार सुबह का नजारा - फोटो : amar ujala
गाजियाबाद। शीत लहर में तेजी झेलने की तैयार हो जाइए। बृहस्पतिवार को जहां छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं वहीं रविवार तक हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे धूप के दर्शन होने की उम्मीद कम ही है। इसके साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। बृहस्पतिवार को शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री  सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस ही रहेगा जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार जितना ही रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति में तेजी आएगी और रविवार को हवा की गति अपने चरम पर रहेगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed