फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cold wave today, yellow alert for fog again from tomorrow

Ghaziabad News: आज शीतलहर कल से फिर काेहरे का येलो अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cold wave today, yellow alert for fog again from tomorrow
गाजियाबाद। शीतलहर का जनजीवन पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद सड़क, बाजारों में चहलकदमी शुरू हुई। आधी रात के बाद कोहरे की अधिकता में यातायात की गति थम गई। सवेरे स्कूल, कॉलेजों में छात्र छात्राएं देरी से पहुंचे। ऑटो, बसों की समय सारिणी पूरी तरह बिगड़ गई। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर ठंड में लोग सिकुड़ते रहे। कोहरे में सुबह 10 बजे के आसपास भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी मौसम वैज्ञानिकों ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कल और परसों कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आधी रात के बाद कोहरा पड़ना शुरू होगा। शुक्रवार और शनिवार को धूप हल्की रहेगी। कोहरे में दृश्यता काफी कम रहेगी। इसमें लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

ठंड में घट रहा पशुओं का दूध
बीते करीब दस दिन से ठंड चरम पर है। ऐसे में पशु पालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए जहां गर्म तासीर की सामग्री खिलाने में उनका खर्च बढ़ रहा है। वहीं, पशुओं में बीमारी आने का भी उनकाे डर सता रहा है। नवीपुर गांव निवासी पशु पालक महावीर चौधरी ने बताया कि इस वक्त पशुओं की देखरेख और खिलाने, पिलाने में दोगुना खर्च हो रहा है। इसके बावजूद दूध आधा रह गया है। सर्दी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के बावजूद भी पशुओं में उदासी है। गायों में बुखार की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed