{"_id":"696aa2c52f99325c6f027fde","slug":"cold-wave-and-winter-are-causing-arteries-to-shrink-blood-pressure-to-rise-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-803835-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शीतलहर और सर्दी से सिकुड़ रहीं धमनियां, बढ़ रहा रक्तचाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शीतलहर और सर्दी से सिकुड़ रहीं धमनियां, बढ़ रहा रक्तचाप
विज्ञापन
गाजियाबाद। सर्दी की तीव्रता बढ़ने के साथ ही कई लोग उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी में शरीर की रक्तवाहिनियां सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ता है और दिल पर दबाव बढ़ता है। इस मौसम में शारीरिक गतिविधि भी कम हो जाती है। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे मरीजों को इलाज में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने के बाद हृदय रोगियों की संख्या तीस फीसदी बढ़ गई है। विधायक संजीव शर्मा ने हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए पत्र भी लिखा है।
दवा नियमित रूप से लें
वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आसित खन्ना का कहना है कि सर्दी के दौरान हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह या हृदय रोग की शिकायत हो। इसके अलावा, सर्दी में दिल की धड़कन का सामान्य से तेज होना, शरीर के तापमान का गिरना और रक्तचाप का अचानक बढ़ जाना भी आम समस्या है। सर्दी में शरीर की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और रक्तचाप बढ़ जाता है। इसके अलावा, ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियों में कमी भी एक बड़ा कारण है। लोग घरों से बाहर कम निकलते हैं, जिससे शारीरिक सक्रियता घट जाती है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।