फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coal-laden freight train derails; over 150 passenger trains affected.

Ghaziabad News: पटरी से उतरी कोयले से भरी मालगाड़ी, 150 से अधिक यात्री ट्रेन प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Coal-laden freight train derails; over 150 passenger trains affected.
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को क्रेन से उठाकर अलग हटाते रेल
साहिबाबाद। गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को सोनभद्र से हरियाणा स्थित पावर प्लांट जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सोमवार देर रात करीब 1:55 बजे हुआ। इससे उत्तर रेलवे की 95 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा। कई ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गईं और 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिल्ली-नई दिल्ली रूट से संचालित किया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम), सीआरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीमों ने तुरंत ट्रैक खाली कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


नॉर्दन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मालगाड़ी सोनभद्र जिले के शक्तिनगर से हरियाणा के जिला हिसार के खेदड़ गांव स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन पर जा रही थी। सोमवार आधीरात के बाद करीब 1:55 बजे साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से करीब एक किमी पहले अचानक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद ट्रेन संचालन व्यवस्था में तुरंत बदलाव करते हुए 24 ट्रेन दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग पर डायवर्ट की गईं। इस दौरान 150 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुईं। वहीं, मौके पर रेलवे की तकनीकी टीमें पहुंचीं। उन्होंने क्रेन और मशीन की मदद से रेलवे ट्रैक पर बिखरा कोयला हटाना शुरू किया गया। मालगाड़ी का डिब्बा पलटने से रेलवे की इलेक्ट्रिक हाई वोल्टेज लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। रेलवे लाइन को दुरुस्त करने और मरम्मत कार्य 15 घंटे से भी अधिक समय तक चला। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे तकनीकी और सिविल टीमें काम में जुटी हैं और जल्द ही ट्रेन संचालन को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


घटनास्थल तक जाने से रोकते रहे सुरक्षाकर्मी
हादसे की सूचना के बाद साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से लेकर घटनास्थल तक आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को तैनात कर दिया गया। इस दौरान तमाम समाचार पत्रों के लोग घटना की कवरेज के लिए पहुंचे, लेकिन रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने करीब आधा किमी पहले ही रोक दिया और मौके तक नहीं जाने दिया। हालांकि इसके पीछे अधिकारियों ने सुरक्षा हवाला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
ट्रेन के डिब्बे जैसे ही पटरी से उतरे वैसे ही कोयला रेलवे ट्रैक पर गिरने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के आवासीय इलाकों के लोग अपने-अपने घरों की छतों पर पहुंच गए। यहां से लोगों ने देखने और वीडियो बनाने का प्रयास किया। ट्रेन पलटने की जानकारी तो लोगों को हुई, लेकिन दूरी और जंगल का क्षेत्र होने की वजह से लोग वहां तक नहीं पहुंच पाए। इसके साथ ही यात्री ट्रेन पलटने की अफवाह से सनसनी फैल गई। देर रात मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने मालगाड़ी पटरी से उतरने की पुष्टि की।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, नॉर्दन रेलवे हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि रेलवे ट्रैक और इलेक्ट्रिक लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही काम पूरा कर ट्रेन संचालन व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। फिलहाल कई ट्रेनों के मार्ग बदलने के साथ-साथ, निरस्त और रद्द किया गया है।

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को क्रेन से उठाकर अलग हटाते रेल

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को क्रेन से उठाकर अलग हटाते रेल

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को क्रेन से उठाकर अलग हटाते रेल

साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को क्रेन से उठाकर अलग हटाते रेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article