फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi will inaugurate and lay foundation stone of projects worth Rs 135 crore in Hapur on Tuesday

सीएम योगी आज हापुड़ में: जिलेवासियों को 135 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Mon, 16 Oct 2023 10:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Oct 2023 10:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हापुड़ में एक घंटा 20 मिनट रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आठवीं बार हापुड़ आ रहे हैं। सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे आनंद विहार स्थित मैदान में उतरेगा। दो बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate and lay foundation stone of projects worth Rs 135 crore in Hapur on Tuesday
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर दो बजे हापुड़ के आनंद विहार स्थित मैदान में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान 135 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। सोमवार को पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। आईजी ने सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हापुड़ में एक घंटा 20 मिनट रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आठवीं बार हापुड़ आ रहे हैं। सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर दो बजे आनंद विहार स्थित मैदान में उतरेगा। दो बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आनंद विहार स्थित मैदान में पहुंचेगे। करीब एक घंटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 135 करोड़ की लागत वाली 109 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। शाम करीब 3 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया है। कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर तक की परिधि में कोई भी ड्रोन या मानव रहित वायुयान प्रणाली को प्रतिबंधित किया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास के भवनों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

स्कूलों में अवकाश किया घोषित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को जिले के समस्त बोर्ड के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। परिषदीय स्कूलों में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न की जाएगी। डीआईओएस व बीएसए ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हेलीपेड से लेकर जनसभा स्थल तक एक एएसपी, आठ सीओ, 50 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल 200, कांस्टेबल 300, यातायात पुलिस 150, पांच पीएसी कंपनी के जवान मुस्तैद रहेंगे। जहां-जहां मुख्यमंत्री पहुंचेंगे, उन स्थानों पर बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed