{"_id":"66c838c2c716d4b0f606da0f","slug":"cm-yogi-will-hold-a-review-meeting-of-by-election-preparations-in-ghaziabad-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ होगी, उपचुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ होगी, उपचुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा बैठक
Fri, 23 Aug 2024 01:59 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश सिंह, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप कपिलदेव अग्रवाल और महापौर सुनीता दयाल बैठक में शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद पहुंचे हैं। लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में सीएम योगी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम दोपहर तीन बजे हिंदी भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश सिंह, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप कपिलदेव अग्रवाल और महापौर सुनीता दयाल बैठक में शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
बैठक में महानगर संगठन, मंडल और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। करीब ढाई सौ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री जीत का मंत्र देंगे। गुरुवार को संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस- प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में लगा रहा। मुख्यमंत्री दोपहर तीन से चार बजे तक संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
हिंदी भवन के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
हिंदी भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री कार द्वारा हिंदी भवन तक आएंगे। सड़क पर साफ-सफाई और रंग रोगन और सड़क की मरम्मत का कार्य देर रात तक चलता रहा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसरों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन